ओम नीरव

डॉ अर्चना गुप्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डॉ अर्चना गुप्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 अप्रैल 2016

'गीतिकालोक'-- गागर में सागर

DrArchana Gupta , मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश 

           गीतिका संकलन 'गीतिकलोक' मिला ।पुस्तक के पृष्ठ पलटते पलटते जो भाव मन में आ रहे थे वो आपसे यहाँ बाँटना चाहती हूँ । पुस्तक हाथ में आते ही सोचा सबसे पहले देखूं मेरी रचना कहाँ हैं । लेकिन पुस्तक खोलते ही उस पुस्तक में दी गयी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियों में खो सी गयी । छंदों की जानकारी मापनी और उदाहरण सहित इतने सरल तरीके से दी गयी है की उसी को पढ़ती रह गयी । नवोदितो के लिए तो पूरी पाठशाला ही है ये।
            गागर में सागर भर दिया गया है जैसे । उसके बाद शुरू हुई गीतिकाएं और मुक्तक । वक़्त लगेगा सभी रचनाओं का आनंद लेने में । लेकिन जितना भी पढ़ सकी हूँ मुझे लग रहा है जैसे कोई खज़ाना मेरे हाथ लग गया हो । सभी गीतिकाओं को मापनी छंद समांत पदांत सहित दिया गया है । कितनी मेहनत आद ओम नीरव जी सर ने इसमें की है देख कर हैरत में हूँ ।
             इतने श्रेष्ठ रचनाकारों के बीच में अपने जैसे अल्पज्ञ की रचना को भी देखकर मन प्रफुल्लित हो गया । अपनी दो गीतिकाओं और एक मुक्तक द्वारा इस पुस्तक का अंग बनकर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ । ह्रदय की गहराइयों से आदरणीय Om Neerav जी आपका आभार और नमन मेरी रचनाओं को इसमें स्थान देने के लिए ।

                 DrArchana Gupta , मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश