ओम नीरव

गुरुचरन मेहता रजत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुचरन मेहता रजत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 21 मार्च 2016

गुरचरन मेहता 'रजत' की गीतिका

समीक्षा समारोह - 101
-------------------------------------
विधा - गीतिका 
मापनी ~ 212 212 212 212
समान्त ~ ई
पदान्त ~ को नमन
========================
दोस्तों को नमन दोस्ती को नमन ।
ज़िंदगी से मिली हर खुशी को नमन ।
~~~
राज़ दिल के सुने आँख में भर नमी,
दोस्ती में छिपी बंदगी को नमन ।
~~~
कड़वे जीवन में भी शर्करा घुल गई,
प्रेम रस से बनी चाशनी को नमन ।
~~~
जगमगाते सितारे भी कहते यही,
चाँद से जो खिली चाँदनी को नमन ।
~~~
हम हँसे साथ में साथ रोए भी थे,
आँसुओं को नमन उस हँसी को नमन ।
~~~
मिल रही जो 'रजत' को मुहब्बत यहाँ,
आज मन की उसी ताज़गी को नमन ।।
            --- गुरचरन मेहता 'रजत'