ओम नीरव

गुरुवार, 30 मार्च 2017

कवितालोक द्विशतकीय महाकुम्भ लखनऊ

कार्यक्रम दिनाँक:- 26/03/2017 समय-10.00AM
      हिंदी छन्द साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी 'कवितालोक सृजन संस्थान' द्वारा कवितालोक द्विशतकीय सारस्वत महाकुम्भ का आयोजन संस्था के संरक्षक आचार्य 'ओम नीरव' के  संरक्षण में सभागार डिप्लोमा इंजीनीर्स संघ, है, हजरतगंज, लखनऊ में किया गया ।
जिसमें देश के कोने कोने से 100 साहित्यकार एवं कवि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यमर्मज्ञ डॉ. अनिल मिश्र जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. उषा सिन्हा जी, पूर्व विभागाध्यक्ष भाषा विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने की और संयोजन सम्मिलित रूप से सुनील त्रिपाठी जी, मनोज मानव जी, उमाकान्त पाण्डेयजी, अवनीश त्रिपाठी और गीतों के राजकुमार आद धीरज श्रीवास्तव जी ने किया ।
   प्रथम सत्र में हिंदी साहित्य की विशिष्ट काव्य कृति साझा कुण्डलिनी संकलन ''कुण्डलिनी लोक'' का लोकार्पण डॉ. उषा सिन्हा जी, डॉ. अनिल मिश्र जी, डॉ. साधना जोशी प्रधान जी, डॉ मँजू श्रीवास्तव जी , डॉ. छाया शुक्ला जी,डॉ.राजेश कुमारी जी, डॉ पंकज भारद्वाज जी, सत्यदेव द्विवेदी 'पथिक' जी, शिवभजन कमलेश जी, छंदाचार्य रामदेव लाल 'विभोर' जी, नवगीतकार मधुकर अस्थाना जी एवं आचार्य ओम नीरव जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. उषा सिन्हा और दूर दूर से आये हुए सभी साहित्यकारों को संस्थापक आद. ओम नीरव जी ने अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, एवं 'कुण्डलिनी लोक' की प्रति प्रदान कर सम्मानित किया।लोकार्पित 'कुण्डलिनी लोक' संकलन पर विभिन्न समीक्षकों द्वारा वक्तव्य दिया गया।
          द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 से अधिक कवियों ने काव्यपाठ कर काव्य की रसधार से श्रोताओं को सराबोर कर दिया।हास्य व्यंग के राष्ट्रीय कवि 'यश भारती' पुरस्कार से सम्मानित श्री सर्वेश अस्थाना जी ने अपनी विधा से हटकर एक गीत प्रस्तुत किया 'तुमने पत्र जलाया होगा'।
ओज कवि उमाकान्त पांडेय जी ने पढ़ा-
'अन्न जल जिसने छुआ है भारती का उसे,
कहना पड़ेगा बार बार वंदेमातरम।'
दिनेश कुशभुवनपुरी जी की इन पंक्तियों पर खूब तालियाँ बजीं-
'समय आ गया आगे बढ़कर,
काम करें हम सब अब मिलकर
कर्म योग मोदी सँग करके
योगी बनने का अवसर है ।'
कार्यक्रम के संयोजक सुनील त्रिपाठी जी ने आद नीरव जी के सम्मान में ये पंक्तियाँ पढ़ीं
'मनाया द्विशतकीय कुम्भ है इस बार नीरव जी,
जुटा सम्पूर्ण कवितालोक का परिवार नीरव जी।'
लखीमपुर से आये कन्हैया लखीमपुरी ने-
'पप्पू को सौ भारी लगते अम्मा की दवाई पर,
पूरी जेब लुटा दी मुन्नी बाई की अँगड़ाई पर।'
गीतों के राजकुमार 'धीरज श्रीवास्तव' जी ने सुनाया
'साँझ जब आँसू बहाये बैठ दिल के इस पार पर,
क्या भरोसा भोर का फिर क्या तुम्हारे प्यार पर।'
हिंदी संस्थान के पुरस्कृत कवि'कुमार तरल' जी ने सुनाया
'आन बान शान पे किये जो कुर्बानी जान,
ध्यान में शहीदों की शहादत बनी रहे।'
बाराबंकी से आये डॉ. शर्मेश शर्मा ने पढ़ा-
'जमाना लाख हो दुश्मन हमारा कुछ न बिगड़ेगा, मैं अपने बाप- माँ- गुरु की दुआएँ ले के चलता हूँ।'
बिजनौर से आये गीतिकाकार मनोज मानव जी ने पढ़ा -
'खुल कर सत्य बयानी लिख दे,
कुछ भी लिख तूफानी लिख दे।'
जयपुर से पधारी ' डॉ.साधना प्रधान जी ने सुनाया-
'हार जाए संकटों से वह मनुज होता नहीं,
है वही मानव खरा जोधैर्य को खोता नहीं।'
मंजुल मंज़र लखनवी की पंक्तियाँ थी -
'चलो इस भारती माँ के सपूतों को नमन कर लें,
लुटा दें जान वतन पर ऐसे लोगों को नमन कर लें'
सौरभ टण्डन'शशि' के बसन्त गीत-
'गीत  में  उद्गार  झलके राग में  ढलने  लगे
रुत बसन्ती आ गयी है सुर नये सजने लगे ।।'
पर सारे श्रोतागण झूम उठे.
मऊ से मिलन चौरसिया'मिलन' जी अपनी ग़ज़ल-'केशव मुस्काये तो मैं क्या करूँ' सुनाकर सभी का मन जीत लिया
अन्त में आचार्य 'ओम नीरव' जी ने आये हुए सम्मानित कवियों का आभार व्यक्त किया और अपने काव्य पाठ में यह छन्द पढ़े-
'माटी का हो घट या हो स्वर्ण का कलश भव्य,
मदिरा के पात्र से दुर्गन्ध ही तो आयेगी।
शब्द के तलाव में डुबाओ जितना भी चाहे
झूठ की किताब शव तुल्य उतरायेगी।
अनुबंध चुनरी के प्रेम तार टांकने में
द्वेष ग्रंथि आयी तो बुनाई उलझायेगी
द्वेष की दीवार हो विशाल चाहे जितनी भी,
प्रेम के आकाश से तो नीची रह जायेगी ।।'
'नीरव जी' की इन पंक्तियों को श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया ।।

सम्मानित कवि एवं साहित्य प्रेमी तथा उन्हें प्राप्त सम्मान:-------

द्विशतकीय महाकुंभ सूची (सम्मानों के क्रम में ) 
=========================
1 तिलक जैन (कुण्डलिनी रत्न) संरक्षक, काव्य गूँज, हिसार, हरियाणा 
2 मनोज मानव (कुण्डलिनी रत्न) सहसंचालक, कवितालोक सृजन संस्थान, लखनऊ
3 अवनीश त्रिपाठी (कुण्डलिनी रत्न) संस्थापक अध्यक्ष, पं. रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान, गरयें,सुल्तानपुर, उ.प्र.
4 धीरज श्रीवास्तव (कुण्डलिनी रत्न) >संस्थापक सचिव, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोंडा
5 सूक्ष्म लता महाजन (कुण्डलिनी रत्न) >कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली पोइट्री सर्कल, दिल्ली
6  डॉ. मंजु श्रीवास्तव (कुण्डलिनी रत्न) >सदस्य, साहित्यिक संस्था ‘तरंग’, कानपुर
7 डॉ बिपिन पाण्डेय (कुण्डलिनी रत्न)
सीतापुर, उत्तर प्रदेश
8 प्रमोद तिवारी ‘हंस’ (कुण्डलिनी रत्न) भरथना, इटावा, उ.प्र. 
9 छाया शुक्ला ‘छाया’ (कुण्डलिनी रत्न) >वाराणसी, उत्तर प्रदेश
10 डॉ. साधना जोशी प्रधान (कुण्डलिनी रत्न) > परामर्शदात्री, राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान, जयपुर
11 अनिल कुमार पाण्डेय (कुण्डलिनी रत्न) >अध्यक्ष, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोण्डा (उ.प्र)
12उमा शंकर शुक्ल ‘आलोक’ (कुण्डलिनी रत्न) > अध्यक्ष, प्रगतिशील लेखक संघ, गोण्डा (उ0प्र0 )
13 दिनेश कुशभुवनपुरी (कुण्डलिनी रत्न) >सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
14कन्हैया लखीमपुरी (कुण्डलिनी रत्न) सेमरिया, लखीमपुर, खीरी, उत्तर प्रदेश 
15 छाया त्रिपाठी ओझा (कुण्डलिनी रत्न) >फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
16 दीपक गोस्वामी ‘चिराग’ (कुण्डलिनी रत्न) > संस्थापक अध्यक्ष, सृजन साहित्यिक अभिरूचि मंच, बहजोई , उत्तर प्रदेश
17 प्रद्युम्न चतुर्वेदी (कुण्डलिनी रत्न) सिवनी, मध्यप्रदेश
18 पारसनाथ श्रीवास्तव (कुण्डलिनी रत्न) >संरक्षक, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोण्डा (उ.प्र.)
19 ईश्वर चन्द्र मेंहदावली (कुण्डलिनी रत्न) >मेंहदावल, संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश 
20 मिलन चौरसिया ‘मिलन’ (कुण्डलिनी रत्न) मुहम्मदाबाद सिपाह-मऊ, उत्तर प्रदेश
21 सुनील कुमार त्रिपाठी (कुण्डलिनी रत्न) सहसंचालक, कवितालोक सृजन संस्थान, लखनऊ
22 उमा कान्त पाण्डेय (कुण्डलिनी रत्न) सहसंचालक, कवितालोक सृजन संस्थान, लखनऊ
23 हरीश चन्द्र लोहुमी (कुण्डलिनी रत्न) विकास नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
24 श्याम फतनपुरी (कुण्डलिनी रत्न) गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
25 कुमार तरल (कुण्डलिनी रत्न) उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, लखनऊ
26 सौरभ टंडन ‘शशि’ (कुण्डलिनी रत्न) अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
27 मंजुल मंज़र लखनवी (कुण्डलिनी रत्न) सदस्य, संस्कार भारती, लखनऊ

काव्य रत्न सम्मान
-----------------------------

28हेमन्त कुमार 'कीर्ण' (काव्य रत्न) मंत्री, चंद्रप्रभा साहित्यिक मंच, चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश 
29 अशोक व्यग्र (काव्य रत्न) भोपाल, मध्य प्रदेश
30 दानिश जयपुरी (काव्य रत्न) भोपाल, मध्य प्रदेश
3 राजेश्वर राय (काव्य रत्न) > संपादक, दैनिक समाचार पत्र ‘ट्रू टाइम्स’, दिल्ली 
32 शुभदा वाजपेयी (काव्य रत्न) > सदस्य, वाणी साहित्यिक संस्था, कानपुर
33 डॉ. देवनारायण शर्मा (काव्य रत्न) >रानीपुर कायस्थ, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
34 शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' (काव्य रत्न) गंगानगर, मेरठ,  उत्तर प्रदेश
35 केशर बख्श सिंह (काव्य रत्न) नरायनपुर, रायबरेली , उत्तर प्रदेश
36 विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’(काव्य रत्न) प्रचार सचिव, साहित्यिक मंच ‘हुलास’, जमशेदपुर, उत्तर प्रदेश
37 डॉ प्रदीप कुमार चित्रांशी (काव्य रत्न) >अध्यक्ष, साहित्यांजलि प्रज्योदि सामाजिक साहित्यिक एवं सास्कृतिक संस्था, इलाहाबाद
38अनुपम आलोक (काव्य रत्न) बाँगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश
39मुसाफ़िर व्यास (काव्य रत्न) खातेगांव , भोपाल, म.प्र.
40 कुन्दन कुमार उपाध्याय (काव्य रत्न)प्रचारक, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, मनकापुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
41डॉ. अशोक गौतम (काव्य रत्न) अध्यक्ष, अखिल भारतीय शिखर साहित्य संगम, भोपाल, मध्य प्रदेश
42 सत्यवीर सिंह 'उजाला' (काव्य रत्न) > संगठन मंत्री, सृजन साहित्यिक अभिरूचि मंच, बहजोई , उत्तर प्रदेश
43 राजेश कुमारी 'राज' (काव्य रत्न) >देहरादून, उत्तराखंड
44 विद्या भूषण मिश्र ‘ज़फ़र’ (काव्य रत्न) देवरिया, उत्तर प्रदेश
45राम लखन वर्मा (काव्य रत्न) >मनकापुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
46राघवेंद्र चिंगारी (काव्य रत्न) कौंच, जालौन, उत्तर प्रदेश
47डॉ. कैलाश नाथ मिश्र (काव्य रत्न) >फतनपुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
48 अशोक कुमार पाण्डेय ‘अशोक’ (काव्य रत्न) अध्यक्ष, सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति, लखनऊ
49 रामदेव लाल विभोर (काव्य रत्न) संस्थापक, काव्य कला संगम, लखनऊ
50 डॉ. अजय प्रसून (काव्य रत्न) अध्यक्ष, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, लखनऊ
51 सर्वेश अस्थाना, लखनऊ (काव्य रत्न) संपादक- मासिक पत्र ‘साहित्यगंधा’
52 डॉ. शिव भजन ‘कमलेश’ (काव्य रत्न) संरक्षक, प्रतिष्ठा प्रतिष्ठा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, आलमबाग, लखनऊ
53मधुकर अष्ठाना (काव्य रत्न) संयोजक संस्थापक, अखिल भारतीय प्रगतिशील गीतकार मंच, लखनऊ
54 कृष्णा अवस्थी (काव्य रत्न) अध्यक्ष, प्रतिष्ठा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, आलमबाग, लखनऊ
55डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव (काव्य रत्न) सदस्य, युवा रचनाकार मंच, लखनऊ 
56 अजय प्रधान (काव्य रत्न) सक्रिय सदस्य, साहित्य साधना संस्थान बाराबंकी, उ.प्र
57 निवेदिता श्रीवास्तव (काव्य रत्न) संस्थापक अध्यक्ष, काव्या सतत साहित्य यात्रा, लखनऊ
58 मिज़ाज लखनवी (काव्य रत्न) अध्यक्ष, आम्रपाली दर्पण, लखनऊ
59 योगेश चौहान (काव्य रत्न) महासचिव, अवध भारतीय सेवा समिति, लखनऊ
60 विपिन मलिहाबादी (काव्य रत्न) प्रांतीय अध्यक्ष, भारतीय साहित्य उत्थान समिति, लखनऊ
61डॉ. कैलाश निगम (काव्य रत्न) संस्थापक, प्रतिष्ठा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, आलमबाग, लखनऊ
62मुकेश कुमार मिश्र (काव्य रत्न) लखनऊ, उत्तर प्रदेश
63डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक’ (काव्य रत्न) महामंत्री, प्रतिष्ठा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, आलमबाग, लखनऊ
64 सुंदर लाल ‘सुंदर’ (काव्य रत्न) सदस्य, संस्कार भारती, लखनऊ
65 राजेंद्र कुमार शुक्ल ‘राज’ (काव्य रत्न) संस्थापक संयोजक, सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति, लखनऊ
66अशोक शुक्ल ‘अनजान’ (काव्य रत्न) कोषाध्यक्ष, प्रीति नगर साहित्यिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परिषद, लखनऊ 
67 ओम प्रकाश ‘मधुर’ (काव्य रत्न) अध्यक्ष, गंगो-जमुन साहियिक संस्था, डिबाई, दिल्ली
68 प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा (काव्य रत्न) संस्थापक सचिव, विमला देवी सुघर सिंह कुशवाह फ़ाउंडेशन, लखनऊ
69मृत्युंजय प्रसाद गुप्ता (काव्य रत्न) संपादक, विश्वविधायक साप्ताहिक, लखनऊ
70 चेतराम अज्ञानी (काव्य रत्न) संस्थापक अध्यक्ष, हिन्दी साहित्यिक मंच, भौली, लखनऊ
71डॉ. शर्मेश शर्मा (काव्य रत्न) रानीगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
72 केवल प्रसाद ‘सत्यम’ (काव्य रत्न) गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ
73 संजय सांवरा (काव्य रत्न) जजियामऊ, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
74 संदीप अनुरागी (काव्य रत्न) अमावा, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
75 आभा मिश्रा (काव्य रत्न) अध्यक्ष, महिला उत्थान समिति, सआदत गंज, लखनऊ
76 हरि प्रसाद मिश्र ‘असीम’ (काव्य रत्न) संयोजक, महिला उत्थान मंच, लखनऊ
77 पंडित अशोक दीक्षित (काव्य रत्न) कलेक्टर गंज, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश 
78 गौरीशंकर वैश्य ‘विनम्र’ (काव्य रत्न) विकासनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

साहित्य शिरोमणि
--------------------------
79 प्रो. (डॉ) उषा सिन्हा , लखनऊ (साहित्य शिरोमणि) पूर्व अध्यक्ष, भाषाविज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
80 डॉ अनिल मिश्र, लखनऊ (साहित्य शिरोमणि) सम्पादन समिति, नव परिमल 

साहित्य सुधाकर
------------------------
81 डा. पंकज भारद्वाज (साहित्य सुधाकर) > संपादक, पब्लिक इमोशन सांध्य दैनिक, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
82 रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव (साहित्य सुधाकर) > सदस्य, प्रबंध समिति, जूनियर इंजीनियर संघ, गाजीपुर, उ. प्र.
83 डॉ सुभाष चन्द्र (साहित्य सुधाकर) सुभांजलि प्रकाशन, कानपुर
84 डॉ चन्द्र कुमार मिश्र (साहित्य सुधाकर) संस्थापक प्रबन्धक, चन्द्रवाटिका शिक्षा निकेतन, महोना, लखनऊ
85 अमिताभ त्रिवेदी (साहित्य सुधाकर) संपादक, युगवार्ता, लखनऊ
86 डॉ. सनत त्रिवेदी (साहित्य सुधाकर) पूर्व प्रवक्ता, लखनऊ